Thursday, December 7, 2017

रहस्यमय परिस्थतियों में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

ad300
Advertisement
पंचैरी तहसील के लटेयार गांव में मंगलवार देर रात को रहस्मय परिस्थितियों में प्राइमरी हेल्थ सेंटर लांदर की एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस देर रात को ही मौके पर पहुंच गई और शव को एंबुलेंस से बाहर निकाल कर पीएचसी पहुंचाया और सुबह पोस्टमार्टम के बार परिवार के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली की लटेयार में एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी है। देर रात करीब तीन बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के अंदर चालक सुरेश कुमार को मृत पाया। सुबह पुलिस पता लगाने में जुट गई कि आखिर इतनी रात को चालक खाली एंबुलेंस लेकर कहा गया था।

जांच में अभी तक चालक के रात को एंबुलेंस लेकर जाने की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। प्राइमरी हेल्थ सेंटर के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि देर रात को चालक को सूचना मिली कि लटेयार में कोई बहुत ज्यादा बीमार है और उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना है।

सूचना मिलने के बाद चालक देर रात को एंबुलेंस लेकर निकल गया और जब बीमार व्यक्ति के घर पहुंचा तो पता चला कि बीमार व्यक्ति को निजी वाहन की व्यवस्था करके अस्पताल पहुंचा दिया गया। इसके बाद चालक एंबुलेंस को वापस लेकर लौट रहा था और रास्ते में संतुलन खोने पर गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

लेकिन पुलिस इस मामले को सिर्फ दुर्घटना नहीं मान रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसने चालक को रात को बुलाया था और कौन बीमार हुआ था। वहीं अचानक एंबुलेंस चालक की मौत पंचैरी व लांदर में चर्चा का विषय बन गई है और कई ग्रामीण इसको दुर्घटना मानने को तैयार नहीं है।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: