Friday, December 1, 2017

रियासी में नकली नोटों के मामले में एक वेल्डर गिरफ्तार

ad300
Advertisement
रियासी में नकली नोटों के मामले में एक वेल्डर को छह हजार रुपए के नकली नोट की अदायगी करने वाले मकबूल निवासी सुंगढ़ी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में मकबूल पुलिस को जो बयान दे रहा है, वह वेल्डर बहार दीन द्वारा पुलिस को बताई बात से मेल नहीं खा रहे। अब इस मामले के तार श्रीनगर से जुड़ते दिख रहे हैं, क्योंकि मकबूल का कहना है कि वे नोट श्रीनगर से पेमेंट की अदायगी में मिले हैं।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को रियासी के विजयपुर निवासी वे¨ल्डग का काम करने वाले बहार दीन ने रियासी पुलिस थाने में खुद को ठगे जाने की शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने चसाना तहसील के सुंगढ़ी में रहने वाले मकबूल को शट¨रग की कुछ प्लेटें दी थीं। उसे 13 हजार रुपए मकबूल से लेने थे। वह रकम लेने के लिए बुधवार को सुंगढ़ी गया तो मकबूल ने उसे पांच-पांच सौ के 12 नोट थमाते हुए कहा कि अभी वह यह छह हजार रुपए रख ले, बाद में बाकी रकम भी अदा कर देगा। मकबूल से मिले नोटों को लेकर बहार दिन रियासी आ गया और वही नोट लेकर जब उसकी पत्नी खरीदारी के लिए बाजार में गई तो वहां दुकानदार ने उन नोटों को नकली बताया। उसके बाद बहार दीन खुद वह नोट लेकर बैंक में गया तो बैंक वालों ने भी उन नोटों को नकली बताया। बहारदीन की शिकायत पर पुलिस ने मकबूल की तलाश शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच मकबूल खुद ही रियासी में पुलिस के पास आ गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे श्रीनगर में रहने वाले मोबाइल फोन का काम करने वाले शौकत से कुछ पैसे लेने थे और कुछ दिन पहले श्रीनगर से शौकत ने एक गाड़ी वाले के हाथ उसे यह नोट भेजे थे। जबकि बहार दीन ने बताया था कि जब उसे नोटों के नकली होने का पता चला तो उसने उसी समय मोबाइल फोन पर मकबूल से संपर्क साध कर उसे नकली नोट थमाने की शिकायत की थी। उस समय मकबूल ने उससे यह कहा था कि उसने वह नोट एटीएम मशीन से निकाले थे। अब पुलिस को मकबूल बता रहा है कि वह नोट उसे श्रीनगर से शौकत ने पेमेंट की अदायगी में भेजे थे। असलियत क्या है यह जांच का विषय है, मगर नकली नोटों के तार अब श्रीनगर से जुड़ रहे हैं।
रियासी के एसएचओ जसबीर ¨सह ने बताया कि यह मामला चसाना पुलिस थाना से संबंधित है और वहां इस मामले की एफआइआर दर्ज की गई है। रियासी से पुलिस द्वारा मकबूल को चसाना पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं से इसकी जांच व कार्रवाई की जा रही है।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: