Thursday, December 7, 2017

नगर परिषद ने किया एसआरटीसी का कांउटर सीज

ad300
Advertisement
करीब दस वर्ष से किराए का भुगतान न किए जाने पर बुधवार शाम को नगर परिषद की टीम ने एसआरटीसी के काउंटर को सीज करके कार्रवाई की। काउंटर का शटर न खुलने पर जेसीबी की मदद से शटर को तोड़ा गया।
शहर के गोल मार्केट इलाके में कई वर्ष पहले एसआरटीसी ने काउंटर स्थापित किया था, जहां से कभी एसआरटीसी की सिटी बसें रवाना हुआ करती थी और एसआरटीसी के कर्मचारी बसों की टिकटें बेचा करते थे। करीब 20 वर्ष पहले बसों ने गोल मार्केट से आवाजाही करना बंद कर दिया और सिटी बसें भी बंद हो गई। जिसके बाद काउंटर को बंद कर दिया गया। लेकिन एसआरटीसी ने कार्यालय को नहीं छोड़ा। दस वर्ष पहले एसआरटीसी ने काउंटर का किराया देना भी बंद कर दिया। कुछ दिन पहले जब नगर परिषद को इसकी सूचना मिली तो एसआरटीसी को किराया देने का नोटिस जारी किया गया, लेकिन किराया नहीं मिला। इसके बाद बुधवार को एक टीम मौके पर पहुंची और काउंटर को सीज करके अपने कब्जे में ले लिया। हालात खराब होने पर स्थिति को संभालने के लिए तहसीलदार व पुलिस की टीम भी साथ में मौजूद थी।
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: